एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य के कोई परिवर्तन नहीं: अस्पताल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

देश की खबरें | पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य के कोई परिवर्तन नहीं: अस्पताल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अगस्त पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

अस्पताल ने शनिवार की सुबह यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: मुंबई के लालबागचा राजा गणपति मंडल ने आरोग्य उत्सव मनाने के लिए गणेश चतुर्थी पर किया ब्लड और प्लाज्मा डोनेशन कैंप का आयोजन.

मुखर्जी (84) का उपचार कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि उनका श्वास नली में संक्रमण का इलाज किया जा रहा है और अब भी वह वेंटिलेटर पर हैं।

मुखर्जी को 10 अगस्त को दिल्ली छावनी स्थित सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसी दिन उनके मस्तिष्क की सर्जरी हुई थी।

यह भी पढ़े | Baramulla Encounter: सलोसा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी.

पूर्व राष्ट्रपति की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की भी पुष्टि हुई थी।

बाद में उन्हें फेफड़े का कैंसर हो गया था जिसका इलाज किया जा रहा है।

अस्पताल की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, “श्री प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह तक कोई परिवर्तन नहीं आया है। वह गहरे कोमा में हैं और उनके श्वास नली में संक्रमण का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर है और वह अब भी वेंटिलेटर पर हैं।”

प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के राष्ट्रपति थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2020 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).