देश की खबरें | निजाम के पोते ने ब्रिटेन में 3.5 करोड़ पाउंड को लेकर अपने रिश्तेदारों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछली हैदराबाद रियासत के आखिरी निजाम के एक पोते ने अपने कुछ रिश्तेदारों के विरूद्ध यहां पुलिस में शिकायत दर्ज करायी और आरोप लगाया कि उन्होंने ब्रिटेन के बैंक में रखे पूर्व शासक के 3.5 करोड पाउंड पर दावा करने के लिए झूठे एवं मनगढंत दस्तावेज जमा कराये।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 18 नवंबर पिछली हैदराबाद रियासत के आखिरी निजाम के एक पोते ने अपने कुछ रिश्तेदारों के विरूद्ध यहां पुलिस में शिकायत दर्ज करायी और आरोप लगाया कि उन्होंने ब्रिटेन के बैंक में रखे पूर्व शासक के 3.5 करोड पाउंड पर दावा करने के लिए झूठे एवं मनगढंत दस्तावेज जमा कराये।

सातवें निजाम मीर उस्मान अली खान बहादुर के पोते नवाब नजफ अली खान ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार से संपर्क किया और इस संबंध में उन्हें एक शिकायत सौंपी।

यह भी पढ़े | हरियाणा के जींद में 66 लोग कोरोना संक्रमित, 8 शिक्षक और 11 छात्र शामिल: 18 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अक्टूबर, 2019 में ब्रिटेन की एक अदालत ने दिवंगत निजाम के इस धन पर पाकिस्तान के दावे को खारिज करते हुए भारत और शहजादों के पक्ष में फैसला सुनाया था और इस तरह 70 साल से चल रहे कानूनी संघर्ष पर पूर्ण विराम लग गया था। यह राशि लंदन के एक बैंक में जमा करायी गयी थी।

निजाम के वंशजों- शहजादे मुकर्रम जाह और उनके छोटे भाई मुफ्फकाम जाह ने लंदन के नेटवेस्ट बैंक में पड़े 3.5 करोड़ पाउंड को लेकर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ कानूनी लड़ाई के लिए भारत सरकार के साथ हाथ मिलाया था।

यह भी पढ़े | Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- 2023 तक यमुना नदी के प्रदूषण को 90 प्रतिशत कम करेंगे.

शिकायत में नवाब नजफ अली खान ने मुकर्रम जाह और उनकी पूर्व पत्नी और उनके जनरल पावर ऑफ अटॉनी की धारक एसरा बिरगेन जाह, उनके बेटे अजमत जाह और भाई मुफ्फकाम जाह के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

नजफ अली खान ने विज्ञप्ति में आरोप लगाया कि निजाम धन मामले में ब्रिटेन की अदालत में उत्तराधिकार के अवैध कागजात पेश किये गये। उन्होंने आरोप लगाया कि मुकर्रम जाह और परिवार के तीन अन्य सदस्यों ने गलत फायदा लेने के लिए गलत तरीके से प्रमाणपत्र का इस्तेमाल किया था और हैदराबाद के दिवंगत निजाम के बाकी कानूनी वारिसों को नुकसान पहुंचाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now