देश की खबरें | नीतीश ने सुशांत सिंह राजपूत मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश मान लेने पर केन्द्र को धन्यवाद दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा पटना में दर्ज कराये गये मामले की सीबीआई से जांच कराए जाने की बिहार सरकार की अनुशंसा को स्वीकार कर लिए जाने पर केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, पांच अगस्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा पटना में दर्ज कराये गये मामले की सीबीआई से जांच कराए जाने की बिहार सरकार की अनुशंसा को स्वीकार कर लिए जाने पर केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया है।

कुमार ने बुधवार को ट्वीट किया, ''सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा पटना में दर्ज कराये गये मामले की सीबीआई जांच कराने हेतु राज्य सरकार की अनुशंसा को केन्द्र ने स्वीकार कर लिया है। इसके लिये केन्द्र सरकार को धन्यवाद । आशा है कि अब बेहतर जांच हो सकेगी और न्याय मिल सकेगा।''

यह भी पढ़े | Mumbai Rains: मुंबई में तेज हवा और भारी बारिश से बढ़ी लोगों की आफत, रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से फंसे सैकड़ो लोग, NDRF रेस्क्यू करने में जुटी.

नीतीश की पार्टी जदयू के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बुधवार को कहा, “ केंद्र द्वारा बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश को स्वीकार करने के साथ, हम अब उम्मीद कर सकते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में न्याय होगा। हम यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि जांच दुनिया के सामने उस षडयंत्रकारी खेल को उजागर करेगी जो माया नगरी में खेला जाता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस की आलोचना और पटना के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को जबरन पृथकावास में रखे जाना महाराष्ट्र सरकार द्वारा अपनाए गए रवैये को संपुष्ट करता है।

यह भी पढ़े | Mumbai Rains: भारी बारिश से बेहाल मुंबई, पीएम मोदी ने सीएम उद्धव ठाकरे से की बात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा.

सुशांत के पिता द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि केंद्र ने बिहार सरकार की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है।

रंजन ने कहा, "शीर्ष अदालत के रुख से उम्मीद है कि सुशांत की मौत के रहस्य पर से पर्दा उठ जाएगा।"

उन्होंने कांग्रेस पर भी "दोहरा चेहरा" रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बिहार पुलिस के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाया और महाराष्ट्र से जुड़े मामले में हस्तक्षेप करके अराजकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है जबकि बिहार में उसके नेता सीबीआई जांच के पक्ष में बोल रहे हैं।

राजपूत पिछले 14 जून को अपने बांद्रा आवास के अंदर मृत पाए गए थे। उन्हें अपने कमरे की छत से लटका पाया गया था। इस संबंध में मुंबई पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कियाथा।

पिछले 25 जुलाई को पटना के राजीव नगर थाना में सुशांत के पिता के के सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी और चक्रवर्ती और उसके परिवार के खिलाफ कई आरोप लगाए गए थे।

इस मामले में अब तक एक चुप्पी बनाए रहे सिंह दो दिन पहले, पहली बार एक वीडियो संदेश के साथ सामने आये थे और आरोप लगाया था कि उन्होंने फरवरी में ही अपने बेटे की जान को खतरे से मुंबई पुलिस को अवगत कराया था और उसकी मृत्यु के बाद "नामित व्यक्तियों" के खिलाफ कार्रवाई के उनके अनुरोध पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

बिहार में जदयू के साथ सत्ता में शामिल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने सीबीआई जांच का रास्ता प्रशस्त करने के लिए नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद देते हुए महाराष्ट्र में शिवसेना- राकांपा -कांग्रेस गठबंधन पर प्रहार किया और आरोप लगाया कि इस मामले में उनके नेता दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणी कर रहे हैं।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\