देश की खबरें | नीतीश कुमार ने राज्यसभा उपसभापति पद के राजग उम्मीदवार के लिए नवीन पटनायक से समर्थन मांगा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 10 सितंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को फोन कर राज्यसभा उपसभापति पद के लिए राजग के उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह के लिए बीजू जनता दल (बीजद) का समर्थन मांगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हरिवंश जनता दल (यू) से सांसद हैं और उन्होंने बुधवार को नामांकन-पत्र भरा।

यह भी पढ़े | देश में मछली कारोबार के लिए पहली बार बनी बड़ी योजना: PM नरेंद्र मोदी.

नीतीश कुमार ने पटनायक से अनुरोध किया कि बीजद हरिवंश नारायण सिंह का समर्थन करे। मुख्यमंत्री आवास ‘नवीन निवास’ के एक सूत्र ने यह बताया।

बीजद ने पिछले चुनाव में भी हरिवंश का समर्थन किया था।

यह भी पढ़े | दिल्ली: कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने GST भुगतान के लिए दिए जाने वाले ‘आश्वासन पत्र’ पर साधा निशाना, कहा- यह केवल शब्द हैं और इसका कोई मतलब नहीं.

संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से एक अक्टूबर तक है। उपसभापति पद का चुनाव सत्र के पहले ही दिन होने की संभावना है।

नामांकन प्रक्रिया सात सितंबर से शुरू हुई है तथा 11 सितंबर तक चलेगी।

राज्यसभा सदस्य के रूप में हरिवंश का कार्यकाल इस साल की शुरुआत में पूरा हो गया था जिसके चलते चुनाव की आवश्यकता पड़ी।

उन्होंने 2018 में उपसभापति पद के चुनाव में कांग्रेस के बी के हरिप्रसाद को हराया था।

भाजपा को 140 सांसदों का समर्थन मिलने की उम्मीद है तथा हरिवंश के फिर से चुने जाने के आसार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)