देश की खबरें | नीतीश कुमार, के सी त्यागी ने की ओमप्रकाश चौटाला से मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जद (यू) नेता के सी त्यागी ने रविवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला से हरियाणा के गुरुग्राम स्थित उनके आवास पर मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जानने के साथ ही राजनीतिक मामलों पर भी चर्चा की।

चंडीगढ़, एक अगस्त बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जद (यू) नेता के सी त्यागी ने रविवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला से हरियाणा के गुरुग्राम स्थित उनके आवास पर मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जानने के साथ ही राजनीतिक मामलों पर भी चर्चा की।

भाजपा के सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं ने 86 वर्षीय इनेलो प्रमुख से ऐसे समय मुलाकात की है, जब वह राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘तीसरे मोर्चे’’ के गठन की पैरवी कर रहे हैं।

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने ट्वीट किया कि बिहार के मुख्यमंत्री कुमार और जद(यू) महासचिव त्यागी ने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से गुरुग्राम स्थित उनके आवास पर मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जानने के साथ ही राजनीतिक मामलों पर चर्चा की।

कुमार और त्यागी ने पूर्व में ओमप्रकाश चौटाला के पिता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री दिवंगत देवीलाल के साथ काम किया था।

ओमप्रकाश चौटाला ने पिछले सप्ताह कहा था कि आज की सबसे बड़ी आवश्यकता केंद्र की ‘‘जनविरोधी’’ और ‘‘किसान विरोधी’’ सरकार से मुक्ति पाने की है।

केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार है तथा बिहार में जद(यू) और हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ उसकी गठबंधन सरकार है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह 25 सितंबर को देवीलाल की जयंती से पहले विपक्ष के नेताओं से मिलने की कोशिश करेंगे और उनसे एक मंच पर आने का आग्रह करेंगे।

चौटाला ने कुमार के साथ दोपहर भोज के दौरान अपनी बैठक की घोषणा का जिक्र करते हुए मंगलवार को कहा था, ‘‘वह एक अगस्त को मेरे आवास पर मेरे साथ दोपहर का भोजन करेंगे।’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा था, ‘‘जब दो राजनीतिक नेता साथ बैठते हैं तो राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होना स्वाभाविक है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\