देश की खबरें | नीतीश सरकार ने अधिकांश वादे पूरे किये, राजग सरकार बिहार के लिये सर्वश्रेष्ठ विकल्प : राजनाथ सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने अधिकांश वादों को पूरा किया है और यही गठबंधन राज्य की जनता के लिये सर्वोत्तम विकल्प है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 22 अक्तूबर रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने अधिकांश वादों को पूरा किया है और यही गठबंधन राज्य की जनता के लिये सर्वोत्तम विकल्प है ।

राजनाथ सिंह ने बिहार के बाढ़, नोखा, नबीनगर में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए दावा किया कि राजग गठबंधन बिहार में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रहा है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं हैं अभिभावक.

उन्होंने कहा, ‘‘ 15 सालों के शासन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने अधिकांश वादों को पूरा किया है। राजग की सरकार ही बिहार की जनता के लिए सर्वोत्तम विकल्प है । ’’

रक्षा मंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है जिन्होंने गाँव, गरीब और किसान की चिंता की है।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी कल बिहार चुनाव के लिए अपने अभियान की करेंगे शुरुआत, सासाराम-गया और भागलपुर में तीन रैलियों को करेंगे संबोधित: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘ आज घर घर बिजली पहुँचने से लालटेन युग समाप्त हो गया है।’’

किसानों के कल्याण के कार्यो का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में तीन कृषि विधेयक पारित किए हैं और इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

किसान सम्मान निधि के अंतर्गत देश के हर किसान को छह हजार रुपये वार्षिक आय सहायता के रूप में दी जा रही है। अब केंद्र की योजनाओं का पैसा सीधे जनता के पास जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ किसान का बेटा होने के नाते आपको विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि न्यूनतम समर्मन मूल्य (एमएसपी) जारी रहेगा । ’’

उन्होंने कहा ‘‘हमारे प्रधानमंत्री जी का सीना 56 इंच का है और जोखिम उठाने की क्षमता है।’’

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘आतंकवाद के खिलाफ पुरज़ोर लड़ाई चल रही है और आतंकवाद का सफ़ाया होकर रहेगा। हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। हमने धारा 370 हटा दिया और भव्‍य राम मंदिर का निर्माण जारी है।’’

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान