देश की खबरें | नीतीश ने बिंदेश्वर पाठक के निधन पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक तथा पद्म भूषण से सम्मानित बिंदेश्वर पाठक के निधन पर शोक प्रकट किया है ।

पटना, 15 अगस्त बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक तथा पद्म भूषण से सम्मानित बिंदेश्वर पाठक के निधन पर शोक प्रकट किया है ।

सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में अग्रणी, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक पाठक ने मंगलवार को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आखिरी सांस ली।

मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा है कि बिहार के वैशाली जिले के रहनेवाले बिंदेश्वर पाठक जी का स्वच्छता एवं सामाजिक कार्य के प्रति अहम योगदान था, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है।

उन्हें पद्म भूषण सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने कहा कि बिंदेश्वर पाठक जी वंचितों को सशक्त बनाने के साथ-साथ सामाजिक प्रगति के लिये लगातार काम करते रहे, स्वच्छता के प्रति उनका जुनून लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिंदेश्वर पाठक के निधन के समाचार से उन्हें गहरा दुख हुआ है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\