मुम्बई, 15 फरवरी पार्श्व गायिका नीति मोहन और अभिनेता निहार पांड्या ने जल्द माता-पिता बनने की सोमवार को जानकारी दी। दोनों की यह पहली संतान होगी।
दंपति ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर यह जानकारी अपने प्रशंसकों के साथ साझा की।
गायिका (41) ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ 1+1 = 3 । जल्द मां और पिता बनने वाले हैं। इसकी घोषणा करने के लिए हमारी शादी की दूसरी सालगिरह से बेहतर दिन क्या हो सकता था।’’
तस्वीरों में उनके पति निहार भी साथ नजर आ रहे हैं।
वहीं, फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के अभिनेता निहार ने भी यही तस्वीरें साझा की और इसी अंदाज में अपने प्रशंसकों को जल्द माता-पिता बनने की जानकारी दी।
नीति और निहार 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY