जरुरी जानकारी | निसान इंडिया ने शुरू किया एसयूवी ‘मैगनाइट’ का उत्पादन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निसान इंडिया ने अपनी बी-श्रेणी की एसयूवी ‘मैगनाइट’ का उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि यह उसके चेन्नई स्थित ‘रेनॉ निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (आरएनएआईपीएल) के संयंत्र से बाहर आने वाला पहला वाहन होगा।
मुंबई, दो नवंबर निसान इंडिया ने अपनी बी-श्रेणी की एसयूवी ‘मैगनाइट’ का उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि यह उसके चेन्नई स्थित ‘रेनॉ निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (आरएनएआईपीएल) के संयंत्र से बाहर आने वाला पहला वाहन होगा।
कंपनी ने निसान मैगनाइट को 21 अक्टूबर को प्रदर्शित किया था। यह चार अलग-अलग मॉडल में उपलब्ध होगी। कंपनी के इस महीने बाजार में पेश करने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े | सपा सांसद आजम खान को एक और झटका, बहन का घर नगर-निगम ने किया सील.
आरएनएआईपीएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीजू बालेंद्रन ने कहा, ‘‘ निसान मैगनाइट का उत्पादन शुरू होने को लेकर आरएनएआईपीएल गदगद है। हम इस एसयूवी के निर्यात के अवसर भी तलाश रहे हैं।’’
निसान मैगनाइट में कंपनी एक लीटर का पेट्रोल इंजन दे रही है। बाजार में इसकी प्रतिस्पर्धा किआ सोनेट, मारुति विटारा ब्रेजा, हुंदै वेन्यू, टाटा नेक्सॉन और महिंद्रा एक्सयूवी300 से है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिली एक और बड़ी खुशखबरी.
कंपनी ने विज्ञप्ति में कहा कि इसका उत्पादन ‘भारत में विश्व के लिए निर्माण’ (मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड) की अवधारणा के अनुरूप किया जा रहा है। यह निसान की भारतीय और वैश्विक बाजार को लेकर आगे की रणनीति का हिस्सा है।
इसमें मैनुअल और आटोमैटिक दानों तरह के माडल उपब्ध है। दावा है कि अपने वर्ग में ईंधन के हिसाब से यह सबसे किफायती एसयूवी होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)