देश की खबरें | 'निसर्ग' चक्रवात हवा की तेज गति के साथ बुधवार को महाराष्ट्र के समुद्री तट से टकराएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ''निसर्ग'' चक्रवात बुधवार को महाराष्ट्र के समुद्री तट से टकराएगा और इस दौरान हवा की गति 100-110 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है, जोकि 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक जा सकती है। इसके अलावा मुंबई और राज्य के अन्य तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ ही तूफान आने की भी आशंका है। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

जियो

नयी दिल्ली, दो जून ''निसर्ग'' चक्रवात बुधवार को महाराष्ट्र के समुद्री तट से टकराएगा और इस दौरान हवा की गति 100-110 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है, जोकि 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक जा सकती है। इसके अलावा मुंबई और राज्य के अन्य तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ ही तूफान आने की भी आशंका है। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जैसे तटीय जिले तूफान से प्रभावित हो सकते हैं। इसके साथ ही गुजरात के वलसाड, नवसारी, सूरत, भावनगर और भरुच जिलों के अलावा केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव के भी तूफान से प्रभावित होने की आशंका है।

यह भी पढ़े | चीन को लगेगा झटका: US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को दिया G-7 सम्मेलन में शामिल होने का न्योता, इन मुद्दों पर भी की चर्चा.

गृह मंत्रालय के बयान के मुताबिक, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की एक बैठक में आसन्न चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई।

इसमें कहा गया कि चक्रवात के महाराष्ट्र के तट से बुधवार दोपहर अथवा शाम तक टकराने की आशंका है।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga: इंडिगो ने मुंबई से कल 17 विमान को रद्द किया: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस दौरान राज्य के तटीय जिलों में तेज हवाओं के साथ ही भारी बारिश और एक से दो मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने महाराष्ट्र, गुजरात, दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव में 40 दल को तैनात किया है।

अतिरिक्त दल को भी हवाई मार्ग से पहुंचाया जा रहा है।

भारतीय सेना और नौसेना के राहत एवं बचाव दलों को भी पोत और वायुसेना के विमानों के साथ तैयार रखा गया है।

राज्य सरकारों और केन्द्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों ने एनसीएमसी को अपनी तैयारियों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने जरूरी सामानों के पर्याप्त भंडार होने का आश्वासन दिया और सभी आपात सेवाओं की पूरी तरह मुस्तैद होने की भी जानकारी दी।

राज्य और केंद्रीय एजेंसियों की तैयारियों का जायजा लेने के बाद गौबा ने चक्रवात के रास्ते में आने वाले सभी निचले इलाकों में रहने वालों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों से यह भी कहा गया कि कोविड-19 मरीजों के लिये जरूरी चिकित्सा सेवा बाधित नहीं हो, इसके लिये विशेष प्रयास किये जाएं।

एजेंसियों को बिजली, दूरसंचार, परमाणु, रसायन, विमानन और शिपिंग अवसंरचना और परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आकस्मिक योजना तैयार रखने का भी निर्देश दिया गया है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई इस बैठक में महाराष्ट्र और गुजरात के अतिरिक्त मुख्य सचिव और दादरा एवं नागर हवेली तथा दमन और दीव के प्रशासक के सलाहकार ने भाग लिया।

बैठक में गृह मंत्रालय, जहाजरानी, बिजली, रेलवे, दूरसंचार, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, परमाणु ऊर्जा, रसायन और पेट्रो रसायन, नागरिक उड्डयन, स्वास्थ्य, आईएमडी, आईडीएस, एनडीएमए और एनडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

बयान में कहा गया है कि उभरती स्थिति का जायजा लेने के लिए एनसीएमसी की फिर से बैठक होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज