एजेंसी न्यूज

निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री मोदी पर स्टालिन के 'प्रवासी पक्षी' वाले तंज को लेकर आपत्ति जताई

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज्य के हालिया दौरों को लेकर किए गए 'प्रवासी पक्षी' वाले तंज पर आपत्ति जताई और कहा कि इसका इस्तेमाल उचित नहीं था.

निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री मोदी पर स्टालिन के 'प्रवासी पक्षी' वाले तंज को लेकर आपत्ति जताई
Nirmala Sitharaman

कृष्णागिरी (तमिलनाडु), 12 अप्रैल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज्य के हालिया दौरों को लेकर किए गए 'प्रवासी पक्षी' वाले तंज पर आपत्ति जताई और कहा कि इसका इस्तेमाल उचित नहीं था. उन्होंने राज्य में मादक पदार्थों के खतरे सहित अन्य मुद्दों पर सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) की आलोचना भी की.

उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री कहते हैं कि प्रधानमंत्री प्रवासी पक्षी की तरह तमिलनाडु आ रहे हैं. देश में कोई भी, कहीं भी यात्रा कर सकता है. इसका इस्तेमाल ही गलत है... मुख्यमंत्री ऐसी स्थिति में हैं कि वह इस तरह की टिप्पणी करते हैं.'' सीतारमण यहां 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कृष्णागिरि सीट से पार्टी के उम्मीदवार सी. नरसिम्हन के पक्ष में प्रचार कर रही थीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री निवेश और रक्षा गलियारा लाए हैं, जिससे जिले में होसुर को फायदा हुआ है लेकिन ‘‘वे (द्रमुक) केवल संग्रह के लिए यहां आए हैं.’’ यह भी पढ़ें : आरजेडी नेता मनोज झा का पीएम पर तंज, कहा -नौकरी, बेहतर स्वास्थ के मुद्दे पर आप चुप रहते है, लेकिन मछली आपको दिखती है – Video

सीतारमण ने कहा कि इस बात के कई सबूत हैं कि हाल ही में दिल्ली में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित मादक पदार्थ तस्कर जफर सादिक का स्टालिन परिवार के साथ संपर्क था. स्टालिन ने बुधवार को राज्य में मोदी के चुनावी अभियान पर कड़ी आपत्ति जताई थी और मोदी के दौरे की तुलना अनुकूल मौसम के दौरान अभयारण्य में आने वाले एक प्रवासी पक्षी से करते हुए उनसे कई मुद्दों पर सवाल पूछे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2024 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).