देश की खबरें | नीरव मोदी के बेटे ने अदालत से कहा: ईडी द्वारा जब्त कुछ संपत्तियां मेरे ट्रस्ट की हैं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के बेटे रोहिन मोदी ने सोमवार को बम्बई उच्च न्यायालय को बताया कि पीएनबी घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जब्त कुछ संपत्तियां उनके (रोहिन) स्वामित्व वाले ट्रस्ट की हैं और उन्हें अपराध के कथित पैसों से नहीं खरीदा गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 10 अगस्त भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के बेटे रोहिन मोदी ने सोमवार को बम्बई उच्च न्यायालय को बताया कि पीएनबी घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जब्त कुछ संपत्तियां उनके (रोहिन) स्वामित्व वाले ट्रस्ट की हैं और उन्हें अपराध के कथित पैसों से नहीं खरीदा गया है।

रोहिन मोदी के वकील ने न्यायमूर्ति एस एस जाधव और न्यायमूर्ति एन जे जमदार की एक खंडपीठ के समक्ष यह बात कहीं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 9181 नए मरीज पाए गए, 293 लोगों की मौत, 6,711 लोग हुए डिस्चार्ज : 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने हालांकि कहा कि जहां तक कुछ संपत्तियों का सवाल है जो रोहिन ट्रस्ट के स्वामित्व में हैं, उनकी खरीद राशि का भुगतान पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और उनकी पत्नी एमी मोदी द्वारा किया गया।

खंडपीठ रोहिन मोदी द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में कथित तौर पर रोहिन ट्रस्ट से संबंधित संपत्तियों को जब्त किये जाने को चुनौती दी गई है।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out In Kolkata: कोलकाता के पोलॉक स्ट्रीट की एक बिल्डिंग में लगी आग, मौके वारदात पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद.

धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गठित एक विशेष अदालत ने आठ जून को करोड़ों रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी की चल और अचल संपत्तियों को जब्त किये जाने के आदेश दिये थे।

पीठ ने दलीलों को सुनने के बाद याचिका पर आदेश पारित करने के लिए 13 अगस्त की तिथि निर्धारित की।

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जनवरी, 2018 में इस घोटाले के सिलसिले में नीरव मोदी और पीएनबी के दो अधिकारियों समेत कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\