एजेंसी न्यूज

Class 9 Student Dies of Heart Attack: नौवीं कक्षा के छात्र को क्लास में पढ़ते वक्त आया हार्ट अटैक; हुई मौत

राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा के एक छात्र की बुधवार को क्लास में पढ़ते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. सूत्रों ने बताया कि यह घटना अलीगंज स्थित सिटी मोंटेसरी स्कूल में हुई.

Class 9 Student Dies of Heart Attack: नौवीं कक्षा के छात्र को क्लास में पढ़ते वक्त आया हार्ट अटैक; हुई मौत
Heart Disease (Photo Credit: Pixabay)

लखनऊ, 20 सितम्बर: राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा के एक छात्र की बुधवार को क्लास में पढ़ते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. सूत्रों ने बताया कि यह घटना अलीगंज स्थित सिटी मोंटेसरी स्कूल में हुई, यहां नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला आतिफ सिद्दीकी (15) रसायन विज्ञान की कक्षा में अध्ययन कर रहा था, तभी वह अचानक बेहोश हो गया. उन्होंने बताया कि उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां से उसे किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के लारी कार्डियोलॉजी में भेज दिया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई.

स्कूल के शिक्षक नदीम खान ने संवाददाताओं को बताया, "मैं केमिस्ट्री(रसायन विज्ञान) की क्लास ले रहा था, तभी आतिफ अचानक अपनी सीट से गिर गया. हमने उसे टेबल पर लिटा दिया और स्कूल डिस्पेंसरी से नर्स को बुलाया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई."

पीड़ित के पिता मोहम्मद अनवर सिद्दीकी ने कहा कि वह बेटे को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई. स्कूल की प्रधानाचार्या ज्योति कश्यप ने बताया कि छात्र अचानक बेहोश हो गया और यह दुखद घटना घटी. पुलिस ने मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2023 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).