चुराचांदपुर, 21 मार्च मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के एक राहत शिविर में शुक्रवार तड़के नौ वर्षीय बच्ची मृत पाई गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बच्ची शाम से लापता थी और उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि बच्ची का शव रात में राहत शिविर परिसर में मिला जिसके बाद प्रशासन को सूचित किया गया।
शव पर चोटों के निशान पाए गये हैं।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY