देश की खबरें | अंबाला में नौ साल की बच्ची के साथ बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंबाला जिले में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक प्रवासी श्रमिक की नौ वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अंबाला, 23 अक्टूबर अंबाला जिले में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक प्रवासी श्रमिक की नौ वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार को जब बच्ची के अभिभावक काम पर घर से बाहर गए हुए थे और बच्ची घर में अकेली थी तब कुछ अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस आए।

यह भी पढ़े | PM Modi आज गुजरात में करेंगे तीन परियोजनाओं का शुभारंभ, जूनागढ़ का गिरनार रोपवे भी होगा शुरु.

पुलिस ने कहा कि आरोपी बच्ची को एक सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची घर वापस आने में कामयाब हो गई लेकिन उसने शुरुआत में इस घटना के बारे में अपने अभिभावकों को नहीं बताया। पुलिस ने बताया कि बाद में उसने अपने शरीर में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उसे यहां पास स्थित नारायणगढ़ के एक अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसके साथ बलात्कार हुआ है। पुलिस ने बताया कि बच्ची को शुक्रवार दोपहर में अंबाला शहर के सिविल अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों को फटाफट मिलेगी सब्सिडी, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने लॉन्च किया ev.delhi.gov.in पोर्टल.

अंबाला महिला पुलिस थाने की प्रभारी सुनीता ढाका ने कहा कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\