देश की खबरें | आरएसएस मुख्यालय में नौ स्वयंसेवकों की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के यहां स्थित मुख्यालय में रह रहे नौ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के कोविड-19 जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
नागपुर, 19 सितंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के यहां स्थित मुख्यालय में रह रहे नौ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के कोविड-19 जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
आरएसएस के एक कार्यकर्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, “नौ स्वयंसेवकों की जांच में दो तीन दिन पहले संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से अधिकांश वरिष्ठ नागरिक हैं। सभी को पृथक-वास में भेज दिया गया है और मुख्यालय को पूरी तरह सेनिटाइज कर दिया गया है।”
उन्होंने कहा कि सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह भैय्या जी जोशी मुख्यालय में नहीं थे जब कार्यकर्ताओं की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।
संघ मुख्यालय में लगभग 20 वरिष्ठ स्वयंसेवक रहते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
संबंधित खबरें
Peacock Fish: गुजरात के द्वारका के गोमती घाट पर दिखी दुर्लभ 'मोर वाली मछली', VIDEO देख लोग हैरान
RJ Princy Parikh Rape Threat: T20 वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद इन्फ्लुएंसर प्रिंसी पारिख को मिली रेप की धमकियां, David Miller के साथ वाली रील करना पड़ा डिलीट
Assam Gangrape Horror: असम के सिलचर में शर्मनाक वारदात, बॉयफ्रेंड के सामने 7 लोगों ने युवती से किया गैंगरेप, जबरन ₹10 हजार की वसूली भी की; 2 गिरफ्तार
Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में आज हल्की बढ़त, दिल्ली से लेकर मुंबई तक जानें क्या हैं 25 फरवरी के ताजा भाव
\