देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया।

जियो

लखनऊ, 26 मई उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) पी. वी. रमाशास्त्री को सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर नई तैनाती दी गई है। वह यहां प्रभारी महानिदेशक के रूप में कार्य करेंगे।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2091 नए मामले सामने आए, 97 की मौत : 26 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अब रमाशास्त्री की जगह अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) का पद संभालेंगे।

अपर पुलिस महानिदेशक (विमेन पावर लाइन) अंजू गुप्ता को पुलिस ट्रेनिंग स्कूल मेरठ में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर भेजा गया है। वह लक्ष्मी सिंह का स्थान लेंगी, जिन्हें लखनऊ क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश की पीआरवी कैंटिन में बनता है 1200 से ज्यादा लोगों के लिए काढ़ा.

अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) दीपेश जुनेजा को अपर पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) के पद पर नियुक्त किया गया है। वह एल. वी. एंटनी देवकुमार का स्थान लेंगे, जिन्हें सीबीसीआईडी में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर नई तैनाती दी गई है।

तैनाती की प्रतीक्षा कर रही नीरा रावत को अपर पुलिस महानिदेशक (विमेन पावर लाइन) लखनऊ के पद पर भेजा गया है। तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे आईपीएस अफसर राजीव सब्बरवाल को मेरठ जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (पीएसी) बी. के. सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एस. के. भगत को गृह विभाग में सचिव के पद पर नई तैनाती दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\