एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | यूक्रेन में रूस के हमले में नौ लोगों की मौत, कई घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बचावकर्मी और अग्निशमन कर्मी आंशिक रूप से क्षतिगस्त हुई एक इमारत के मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

विदेश की खबरें | यूक्रेन में रूस के हमले में नौ लोगों की मौत, कई घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बचावकर्मी और अग्निशमन कर्मी आंशिक रूप से क्षतिगस्त हुई एक इमारत के मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

प्राधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के चेर्नीहीव प्रांत में रविवार देर रात रूस के छोटी दूरी के एक ड्रोन के हमले में दो लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए। क्षेत्रीय प्रशासन प्रमुख वियाचेस्लाव चाउस के अनुसार, घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

कीव से करीब 85 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में बिला त्सेरकवा शहर में एक व्यक्ति की मौत हुई और आठ अन्य घायल हुए हैं।

यह हमला गत मंगलवार को यूक्रेन पर किए गए रूस के हमले के लगभग एक सप्ताह बाद हुआ है। एक सप्ताह पहले किए गए रूसी हमले में कीव में 28 लोग मारे गए थे, जिनमें से 23 लोग एक आवासीय इमारत में मारे गए थे, जो मिसाइल हमले के बाद ढह गई थी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस हमले को युद्ध की सबसे बड़ी बमबारी में से एक बताया।

आपात सेवाओं ने बताया कि सोमवार तड़के रूस के ड्रोन और मिसाइलों ने कीव में रिहायशी इलाकों, अस्पतालों और खेल परिसरों को निशाना बनाया। सबसे ज्यादा नुकसान शेवचेन्कीव्स्की प्रांत को पहुंचा है जहां पांच मंजिला एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया।

कीव के मेयर विताली क्लित्श्को ने बताया कि शेवचेन्कीव्स्की प्रांत में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। एक गर्भवती महिला समेत 10 अन्य लोगों को एक नजदीकी ऊंची इमारत से बचाया गया। हमले में इस इमारत को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

बयान में यूक्रेन की वायु सेना के हवाले से बताया गया कि रूस ने रातभर में कुल 352 विस्फोटक ड्रोन और ‘डिकॉय’ दागे। रूस ने 11 बैलिस्टिक मिसाइल और पांच क्रूज मिसाइलें भी दागी।

‘डिकॉय’ छद्म हथियार होते हैं जिन्हें दुश्मन को चकमा देने के लिए दागा जाता है, जिससे उनका ध्यान वास्तविक लक्ष्यों से हट जाता है।

इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रविवार रात से सोमवार तक 23 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).