एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आगरा में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक वाहन के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई।

देश की खबरें | आगरा में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत

आगरा, 11 मार्च उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक वाहन के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई।

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

उन्होंने बताया कि एत्माउद्दौला पुलिस थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर राजमार्ग पर यह हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ।

कुमार ने कहा, ‘‘ तेज गति से आ रहा एक वाहन सड़क पार कर दूसरी ओर चला गया और वहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से नौ लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।’’

उन्होंने बताया कि ये लोग झारखंड से थे।

कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2021 11:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).