देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में सैनिटाइजर पीने से नौ लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले में कम से कम नौ लोगों की कथित तौर पर सैनिटाइजर पीने से मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 31 जुलाई आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले में कम से कम नौ लोगों की कथित तौर पर सैनिटाइजर पीने से मौत हो गई।

कुरीचेंदू मंडल मुख्यालय के दौरे पर गए प्रकासम जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि ये लोग बीते कुछ दिन से सैनटाइजर को पानी और सॉफ्ट ड्रिंक में मिलाकर पी रहे थे।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश: प्रकाशम में शराब के बजाय सैनिटाइजर का सेवन करने से नौ लोगों की मौत, जांच जारी: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘ हम यह जांच भी कर रहे हैं क्या वे सैनिटाइजर का सेवन अन्य नशीले पदार्थों के साथ मिलाकर भी कर रहे थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि ये लोग बीते दस दिन से सैनिटाइजर पी रहे थे। इलाके में बिकने वाले सैनिटाइजर को जांच के लिए भेजा गया है।’’

कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कारण कुरीचेंदू में लॉकडाउन है, ऐसे में यहां बीते कुछ दिन से शराब की दुकानें भी बंद चल रही हैं।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता सज्जाद लोन हिरासत से रिहा, अनुच्छेद 370 हटने के बाद किए गए थे नजरबंद.

बताया जाता है कि शराब के लती सैनिटाइजर पी जाते हैं, क्योंकि उसमें कुछ मात्रा में अल्कोहल भी होता है।

बृहस्पतिवार को सैनिटाइजर पीने से दो भिखारियों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि छह अन्य की शुक्रवार सुबह मौत हुई। सैनिटाइजर पीने वाले कुछ और लोगों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\