देश की खबरें | तलवार से जन्मदिन का केक काटने के आरोप में नौ लोग हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद में सार्वजनिक स्थान पर जन्मदिन समारोह का केक तलवार से काटने संबंधी एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया है । पकड़े गये लोगों को वीडियो में कथित रूप से जन्म दिन की पार्टी का जश्न मनाते और उनमें से एक को तलवार से केक काटते देखा जा सकता है । पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 17 नवंबर गुजरात के अहमदाबाद में सार्वजनिक स्थान पर जन्मदिन समारोह का केक तलवार से काटने संबंधी एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया है । पकड़े गये लोगों को वीडियो में कथित रूप से जन्म दिन की पार्टी का जश्न मनाते और उनमें से एक को तलवार से केक काटते देखा जा सकता है । पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार की रात शहर के बापूनगर इलाके में स्थित एक कॉलोनी में हुयी ।

यह भी पढ़े | दिल्ली: राजधानी में फैलते कोरोना संक्रमण के बाद नए दिशा-निर्देश जारी, शादी में 50 से अधिक लोग नहीं; हॉटस्पॉट बनने वाले बाजार होंगे बंद.

बापूनगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी की पहचान देव बादशाह के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । इसमें बादशाह को अपने जन्मदिन के जश्न के दौरान 11 केक तलवार से काटते हुये देखा जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो एवं पुलिस जांच के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान के बाद सोमवार की देर रात उन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी ।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Delhi: कोरोना संकट के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, दिल्ली के कोविड-19 प्रभावित इलाकों में लगाया जा सकता है लॉकडाउन.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी को वीडियो में तलवार का का इस्तेमाल कर 11 केकों को सार्वजनिक स्थान पर एक एक कर काटते हुये दिखाया गया है और उसके दोस्त जन्मदिन का गीत गा रहे हैं ।

अधिकारी ने बताया, ''कल रात प्राथमिकी दर्ज की गयी और नौ आरोपियों को उसके बाद हिरासत में ​ले लिया गया । उनकी कोरोना वायरस जांच और उसका परिणाम आने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा ।''

उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं — 143, 144, 188, 269 के अलावा आपदा पबंधन अधिनियम एवं गुजरात पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now