Telangana: शादी के लिए नाबालिग लड़की की तस्करी करने के आरोप में 9 लोग गिरफ्तार
तेलंगाना में एक बुजुर्ग व्यक्ति से विवाह करने के लिए कथित तौर पर तस्करी करके मुंबई से लाई गई 14 वर्षीय एक किशोरी को यहां बचा लिया गया. इस मामले पीड़िता की मां समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
हैदराबाद, 25 जनवरी : तेलंगाना में एक बुजुर्ग व्यक्ति से विवाह करने के लिए कथित तौर पर तस्करी करके मुंबई से लाई गई 14 वर्षीय एक किशोरी को यहां बचा लिया गया. इस मामले पीड़िता की मां समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस के एक दल ने 23 जनवरी को बालापुर में एक घर पर छापा मारा और लड़की की मां सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया. किशोरी को ‘‘शादी’’ करने के लिए खरीदने की कोशिश कर रहे बुजुर्ग को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. यह भी पढ़ें : Team India के इन धुरंधरों का खत्म हो सकता हैं वनडे करियर, जानिए वजह
राचकोंडा पुलिस आयुक्त की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूछताछ करने पर पता चला कि आठ लोग लड़की को 61 वर्षीय व्यक्ति को बेचने में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे थे. यह व्यक्ति तलाकशुदा था. उन्होंने बताया कि सभी नौ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2022 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

