एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तराखंड में नौ और कोविड मरीजों की मौत, संक्रमण के मामले दस हजार के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में सोमवार को कोविड-19 ने नौ और मरीजों की जान ले ली। इसके साथ ही संक्रमण के 389 नए मामले सामने आने से महामारी से पीड़ित लोगों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई।

देश की खबरें | उत्तराखंड में नौ और कोविड मरीजों की मौत, संक्रमण के मामले दस हजार के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 10 अगस्त उत्तराखंड में सोमवार को कोविड-19 ने नौ और मरीजों की जान ले ली। इसके साथ ही संक्रमण के 389 नए मामले सामने आने से महामारी से पीड़ित लोगों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, छह मरीजों की मौत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई जबकि दो लोगों की मौत एम्स ऋषिकेश में और एक व्यक्ति की देहरादून के श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में हुई। महामारी से अब तक प्रदेश में 134 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता शशि थरूर ने राहुल गांधी के बारे में कहा- अगर वे नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं तो उन्हें केवल अपना इस्तीफा वापस लेना है.: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 389 नए मामले सामने आने के साथ ही महामारी से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 10,021 हो गई।

संक्रमण के सर्वाधिक 178 नए मामले हरिद्वार जिले में सामने आए जबकि उधमसिंह नगर में 110, देहरादून में 41 और नैनीताल जिले में 25 मामले सामने आए हैं ।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट गुट के विधायक भंवर लाल शर्मा ने CM अशोक गहलोत से की मुलाकात, कहा- अब नाराजगी दूर हुई.

प्रदेश में अब तक कुल 6,301 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 3,547 है ।

प्रदेश में कोविड-19 के 39 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2020 09:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).