एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और मौत, 632 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को नौ और मौत दर्ज की गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 456 हो गई है।

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और मौत, 632 नये मामले

जयपुर, पांच जुलाई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को नौ और मौत दर्ज की गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 456 हो गई है।

इसके साथ ही राज्य में अब तक के सबसे अधिक 632 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 20,164 हो गयी जिनमें से 3,780 मरीज उपचाराधीन हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के हरियाणा में रविवार को 457 नए मामले पाए गए: 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को जोधपुर में छह, कोटा, बीकानेर और उदयपुर में एक-एक संक्रमित की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 456 हो गई है।

उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 163 हो गयी है जबकि जोधपुर में 59, भरतपुर में 39, कोटा में 24,अजमेर में 19, बीकानेर में 17, नागौर में 12 और धौलपुर में 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 30 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

यह भी पढ़े | केरल के तिरुवनंतपुरम में COVID-19 संक्रमण केस को रोकने लिए सोमवार से लागू होगा 'ट्रिपल लॉकडाउन'.

उन्होंने बताया कि रविवार रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में संक्रमण के 632 नये मामले सामने आये। इनमें प्रतापगढ में 65,जोधपुर-बीकानेर में 57-57,अलवर-जयपुर में 47-47, पाली में 46, जालौर में 41, राजसमंद में 37,भरतपुर में 34, अजमेर में 31,नागौर में 30,धौलपुर में 28, सिरोही में 27, झुंझुनूं में 15, सीकर में 12, उदयपुर में 10, कोटा में 8, दौसा-बाडमेर में 7-7, चूरू में 5, बारां में 4, टौंक-झालावाड़-भीलवाड़ा और अन्य राज्यों से आये 3-3,करौली-हनुमानगढ़ में दो-दो, और डूंगरपुर में एक नये मामले शामिल हैं।

राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2020 09:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).