एजेंसी न्यूज

Manipur: मणिपुर के दो जिलों से नौ उग्रवादी गिरफ्तार

सुरक्षाबलों ने इंफाल पूर्वी और थौबल जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि अपहरण और जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (नोयोन) के चार सक्रिय सदस्यों को शुक्रवार को थौबल जिले के चिंगडोमपोक इलाके से गिरफ्तार किया गया.

Manipur: मणिपुर के दो जिलों से नौ उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, 15 फरवरी : सुरक्षाबलों ने इंफाल पूर्वी और थौबल जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि अपहरण और जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (नोयोन) के चार सक्रिय सदस्यों को शुक्रवार को थौबल जिले के चिंगडोमपोक इलाके से गिरफ्तार किया गया.

सुरक्षाबलों ने एक अन्य अभियान के तहत शुक्रवार को इंफाल पूर्वी जिले के खाबेइसोई क्षेत्र से जबरन वसूली गतिविधि में शामिल केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने शुक्रवार को इंफाल पूर्वी जिले के नुंगोई अवांग लेईकाई इलाके से ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट’ (पंबेई) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया. इसने कहा, ‘‘गिरफ्तार किया गया व्यक्ति इंफाल शहर एवं उसके आसपास हथियारों एवं गोला-बारूद लाने-ले जाने और जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था.’’ यह भी पढ़ें : एआई में दूरगामी प्रगति की उम्मीद के साथ भविष्य में बड़े बदलाव होंगे: राष्ट्रपति

पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल जब्त की गई है. इस बीच, सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को काकचिंग जिले के हियांगलाम नतेखोंग थोंगजिन इलाके में एक नदी के किनारे से दो ‘सिंगल बैरल’ बंदूक, एक ‘स्नाइपर’ राइफल, एक देसी पिस्तौल, पांच हथगोले, चार आईईडी, इंसास राइफल के कारतूस, नौ एमएम की एक पिस्तौल के साथ दो ‘हैंडसेट’ और एक चीन निर्मित ड्रोन बरामद किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2025 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).