एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पीलीभीत में रोडवेज बस व जीप की टक्कर में नौ की मौत, 32 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीलीभीत जिले के पूरनपुर में शनिवार सुबह बोलेरो जीप और रोडवेज बस के बीच टक्कर होने से नौ लोगों की मौत हो गई तथा 32 लोग घायल हो गए।

देश की खबरें | पीलीभीत में रोडवेज बस व जीप की टक्कर में नौ की मौत, 32 घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पीलीभीत/लखनऊ, 17 अक्टूबर पीलीभीत जिले के पूरनपुर में शनिवार सुबह बोलेरो जीप और रोडवेज बस के बीच टक्कर होने से नौ लोगों की मौत हो गई तथा 32 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | MP By-Election 2020: कांग्रेस के घोषणा पत्र पर शिवराज सिंह चौहान का हमला, कहा- पुराने वचन निभाए नहीं और अब नए वादें करने आ गए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुये मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है ।

पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि शनिवार तड़के तीन से चार बजे के बीच पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस सवारियों को लेकर लखनऊ से पीलीभीत आ रही थी, वहीं दूसरी ओर जीप भी सवारी लेकर पूरनपुर की तरफ से आ रही थी। थाना पूरनपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के सोहरामऊ बॉर्डर के पास बस व जीप में टक्कर हो गई जिसमें बस और जीप दोनों पलट गईं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: चिराग पासवान का बीजेपी से सवाल- LJP ‘वोट कटवा’ है तो 2014 से क्यों साथ रखा है?.

उन्होंने बताया कि बस पलटने से कई सवारियां उसके नीचे दब गईं, वहीं पिकअप में भी सवार लोगों को चोटें आई हैं। इस हादसे में बस चालक सहित नौ लोगो की मौत गयी।

मृतको में बस का चालक पीलीभीत निबासी शकील (28), गयादीन (45), कलावती (40), मोहन बदादुर (45), दीपा विश्वास (50), श्याम (12) शामिल हैं। बाकी तीन मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बस में 40 यात्री और जीप में 10 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 32 लोग घायल हुए हैं जिनमें से कई की हालत चिंताजनक है।

इस दुर्घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ज्यादातर यात्री पीलीभीत तथा आसपास के लोग थे।

लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पीलीभीत की दुर्घटना पर गहरा शोक व्यवक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायल लोगों का समुचित उपचार कराने का भी निर्देश दिया है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2020 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).