विदेश की खबरें | सिंगापुर में कोविड-19 पाबंदियों का उल्लंघन करने को लेकर नौ भारतीय छात्रों पर जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में कोविड-19 के कारण लागू पाबंदियों का उल्लंघन करते हुए एक अपार्टमेंट में एकत्र होने को लेकर यहां की एक अदालत ने नौ भारतीय छात्रों पर भारी जुर्माना लगाया है।

सिंगापुर, चार जून सिंगापुर में कोविड-19 के कारण लागू पाबंदियों का उल्लंघन करते हुए एक अपार्टमेंट में एकत्र होने को लेकर यहां की एक अदालत ने नौ भारतीय छात्रों पर भारी जुर्माना लगाया है।

अदालत ने बुधवार को मामले की सुनवाई की और भारतीय छात्रों पर 1,782 डॉलर से लेकर 3,208 डॉलर तक जुर्माना लगाया।

यह भी पढ़े | Apocalyptic Virus Next: क्या मुर्गियां बनेंगी अगली महामारी का कारण? वैज्ञानिक की चेतावनी- चिकन फार्म से उभर सकता है घातक प्लेग, कोरोना से ज्यादा होगा खतरनाक.

अदालत ने इस बात का जिक्र किया कि यह घटना पांच मई को हुई, जिस दौरान ये लोग एक अपार्टमेंट में एकत्र हुए थे। दरअसल, देश में कोविड-19 को लेकर लागू पाबंदियों के दौरान किसी के घर में अतिथियों का आना गैरकानूनी है।

चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक किम कीट रोड स्थित अर्पाटमेंट से कुछ शोरगुल होने की सूचना एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

यह भी पढ़े | COVID-19 महामारी का वैश्विक आंकड़ा 64 लाख के पार, 3.85 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौतें.

पुलिस जब वहां पहुंची, तब उसने अपार्टमेंट में 17 लोगों को पाया।

जुर्माना लगाते हुए जिला न्यायाधीश बाला रेड्डी ने कहा कि सिंगापुर में लगाई गई पाबंदियों और इसमें दी गई छूट के बारे में व्यापक रूप से प्रचार किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सिंगापुर में कोविड-19 के अब तक 36,922 मामले सामने आ चुके हैं।

अपार्टमेंट के तीन किरायेदार छात्रों, नवदीप सिंह (20), सजनदीप सिंह (21) और अविनाश कौर (27) के अलावा उनके अतिथियों, अर्पित कुमार (27), करमजीत सिंह (20), मोहम्मद इमरान पाशा (26), शर्मा लुकेश (21), विजय कुमार (20) और वसीम अकरम (33) पर भी जुर्माना लगाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका