अहमदाबाद, 30 मई गुजरात तट पर इंजन खराब होने के कारण भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव पर फंसे चालक दल के नौ सदस्यों को भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने सुरक्षित बचा लिया। नौवहन सुरक्षा एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
तटरक्षक बल की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि 27 मई की रात भारतीय तटरक्षक पोत ‘शूर’ गश्त पर था। नाव और उसके चालक दल को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पोत को तत्काल उस दिशा में भेजा गया।
शनिवार को रात 11 बजकर 45 मिनट पर मुंबई स्थित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) ने नाव के बारे में गुजरात के पोरबंदर स्थित समुद्री बचाव उप केंद्र को सूचना दी।
विज्ञप्ति के अनुसार, इंजन में खराबी के कारण नाव गुजरात के मांगरोल से करीब 120 किमी दूर एक स्थान पर फंसी हुई थी और उस पर चालक दल के नौ सदस्य सवार थे।
विज्ञप्ति में कहा गया, “ईंधन जल संदूषण के कारण इंजन की खराबी का सामना करने वाली नाव को समुद्र में ठीक नहीं किया जा सका और इसलिए आईसीजी पोत शूर ने कठिन मौसम की स्थिति में नाव को खींच कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।”
नाव को वेरावल बंदरगाह तक ले जाया गया और मरम्मत के लिए सौंप दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY