विदेश की खबरें | निक्की हेली की लैंगिक पहचान या जातीयता के लिए आलोचना या प्रशंसा नहीं की जानी चाहिए: बॉबी जिंदल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के लुइसियाना राज्य के पूर्व गवर्नर और भारतीय-अमेरिकी बॉबी जिंदल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली का बचाव करते हुए कहा कि उनकी लैंगिक पहचान या जातीयता के लिए उनकी आलोचना या प्रशंसा नहीं की जानी चाहिए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 24 फरवरी अमेरिका के लुइसियाना राज्य के पूर्व गवर्नर और भारतीय-अमेरिकी बॉबी जिंदल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली का बचाव करते हुए कहा कि उनकी लैंगिक पहचान या जातीयता के लिए उनकी आलोचना या प्रशंसा नहीं की जानी चाहिए।

जिंदल 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी थे। वह रिपब्लिकन प्राइमरी के शुरुआती चरणों में बाहर हो गए थे। जिसे अंततः पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जीता था।

हेली (51) दक्षिण कैरोलिना की दो बार की गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत रह चुकी हैं।

भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता ने औपचारिक रूप से 15 फरवरी को 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की थी। लेकिन, कुछ ही दिन के भीतर उन्हें उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लोगों से ही जातीयता, नस्ल और लिंग के आधार पर हमलों का शिकार होना पड़ा।

जिंदल ने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवार निक्की हेली की एक भारतीय-अमेरिकी महिला होने के लिए आलोचना या प्रशंसा नहीं की जानी चाहिए। वह महिला पैदा हुई थीं और भारतीय प्रवासियों के घर में जन्मी थीं, उनके बारे में यह जानना सबसे महत्वपूर्ण बात नहीं है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\