एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर में रात के तापमान में और गिरावट आई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में बुधवार को शीतलहर और तेज हो गई जबकि ज्यादातर स्थानों पर तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कश्मीर में रात के तापमान में और गिरावट आई

श्रीनगर, छह दिसंबर कश्मीर में बुधवार को शीतलहर और तेज हो गई जबकि ज्यादातर स्थानों पर तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पहलगाम केंद्र शासित प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि श्रीनगर में मंगलवार को रात का तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि सोमवार को यह शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित गुलमर्ग में मंगलवार को रात का तापमान शून्य से नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुलमर्ग में तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा। पहलगाम में तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पहले 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने कहा कि नौ दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों को प्रभावित करने का अनुमान है।

विभाग ने बताया कि अगले दो दिन मैदानी इलाकों और निचले इलाकों में हल्की बर्फबारी और मध्य तथा ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2022 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).