देश की खबरें | लेह में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए रात्रि कर्फ्यू लागू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लेह में प्रशासन ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को नियंत्रण में लाने के लिए रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है और चार से अधिक लोगों के जमा होने पर रोक लगा दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
लेह, 28 नवंबर लेह में प्रशासन ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को नियंत्रण में लाने के लिए रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है और चार से अधिक लोगों के जमा होने पर रोक लगा दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
लद्दाख में कोरोना वायरस के 44 नए मरीज सामने आने से इस केंद्र शासित प्रदेश में इस महामारी के मामले बढ़कर 8,272 हो गये तथा एक और मरीज की मौत हो गयी।
यह भी पढ़े | दिल्ली बॉर्डर पर डटे रहेंगे किसान, 2 लाख और Farmer पहुंचेंगे दिल्ली.
अधिकारियों के अनुसार लेह जिले में कोविड-19 के 42 नये मरीज सामने आये और वहीं, एक मरीज की जान भी चली गयी।
अधिकारियों के मुताबिक, अबतक कुल 114 मरीजों की जान गयी है, जिनमें से 73 लेह के और 41 कारगिल जिले के थे।
लद्दाख में फिलहाल 904 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 799 लेह में और 105 कारगिल जिले में उपचाराधीन हैं।
पिछले एक माह में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को लेकर चिंतित लेह के जिलाधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने जिले में रात्रि कर्फ्यू लगाने और चार से अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।
अधिकारियों के अनुसार, अबतक 7,254 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

