देश की खबरें | एनआईए ने केरल में सोना तस्करी मामले अपने हाथ में लिया, प्राथमिकी दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल में एक राजनयिक बैग में 14.82 करोड़ रूपये मूल्य के 30 किलोग्राम सोने की तस्करी में कथित संलिप्तता को लेकर एक अहम महिला संदिग्ध समेत चार लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल में एक राजनयिक बैग में 14.82 करोड़ रूपये मूल्य के 30 किलोग्राम सोने की तस्करी में कथित संलिप्तता को लेकर एक अहम महिला संदिग्ध समेत चार लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया।

केंद्र ने ‘राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर प्रभार’ को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को एनआईए को इस मामले की जांच की इजाजत दी थी।

यह भी पढ़े | AIIMS हॉस्टल से रेजिडेंट डॉक्टर ने की सुसाइड की कोशिश, हालत गंभीर: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी ने अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

उन्होंने बताया कि इस मामले में सरिथ, स्वप्ना प्रभा सुरेश और संदीप नैयर तथा एर्नाकुलम के फजिल फारीद के नाम हैं और इसका संबंध पांच जुलाई को त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोच्चि के सीमाशुल्क (रोकथाम) आयुक्त कार्यालय द्वारा 14.82 करोड़ रूपये मूल्य के 30 किलोग्राम सोने की जब्ती से है।

यह भी पढ़े | बिहार के पश्चिम चंपारण में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम, मुठभेड़ में 4 ढेर, एक एसएसबी जवान भी जख्मी.

अधिकारी ने बताया कि इसे संयुक्त अरब अमीरात के एक एक राजनयिक बैग में छिपाकर रखा गया था जिसे वियना संधि के तहत निरीक्षण से छूट प्राप्त था।

अधिकारी के अनुसार सीमाशुल्क विभाग की प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ है कि सरिथ ने पहले भी ऐसे कई खेप हासिल किये थे।

प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले का संबंध विदेश से भारत में भारी मात्रा में सोने की तस्करी से है जिससे देश के आर्थिक स्थायित्व एवं उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा है और यह अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत आतंकवादी कृत्य है।

उन्होंने बताया कि चूंकि इस मामले के तार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले हैं और प्रांरभिक जांच से खुलासा हुआ है कि सोने की तस्करी से प्राप्त पैसे का इस्तेमाल भारत में आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए किया जा सकता था।

सीमाशुल्क विभाग ने कहा है कि उसे एक तस्कर गिरोह द्वारा संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास में एक व्यक्ति के नाम का दुरूपयोग करने का संदेह है जिसे राजनयिक छूट प्राप्त है।

बृहस्पतिवार को भारत ने कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात को इस मामले की जानकारी दे रहा है और मिशन इस मामले की जांच कर रहे सीमाशुल्क अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\