देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में जाली नोट के मामले में एनआईए ने नौ लोगों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ सितंबर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छत्तीसगढ़ के जाली नोट मामले में नौ लोगों को नामजद करते हुए एक पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बिलासपुर की एनआईए अदालत में यह पूरक आरोप पत्र मंगलवार को दाखिल किया गया।

यह भी पढ़े | Maratha Community Reservation: सुप्रीम कोर्ट ने मराठा समुदाय को आरक्षण देने के 2018 के महाराष्ट्र के कानून के अमल पर लगाई रोक.

यह मामला सात लोगों के पास से 7,39,300 रुपये मूल्य के जाली नोट जब्त होने से संबंधित है। उनके नाम देवेंद्र चंद्र, मनोज साहू, रोहित भारद्वाज, ज्ञानदास कुर्रे, दिलीप कुमार माहिलंगे, दोमन मिरी और नोहर सिन्हा हैं। वे सभी छत्तीसढ़ के निवासी हैं।

राज्य पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ पिछले साल भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था।

यह भी पढ़े | ओडिशा के कालाहांडी जिले में सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में चार माओवादी मारे गए: 9 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसके बाद, एनआईए ने पिछले अगस्त को नये सिरे से मामला दर्ज किया था और जांच के दौरान हेमलाल साहू तथा सेवक राम नाम के और दो लोगों को गिरफ्तार किया।

एनआईए अधिकारी ने बताया कि कुर्रे जाली नोट और सरकारी स्टाम्प पेपर की जालसाजी का सरगना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)