देश की खबरें | एनआईए ने अलकायदा से जुड़े ‘षड्यंत्रकारी’ को मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े एक ‘षड्यंत्रकारी’ को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, दो नंवबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े एक ‘षड्यंत्रकारी’ को गिरफ्तार किया है।

एजेंसी ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Patanjali Sold 25 lakh Coronil kits: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने 4 महीने में बेचे 250 करोड़ रुपये की कोरोनिल दवा.

इस व्यक्ति को पश्चिम बंगाल और केरल में आतंकी संगठन से संबंधित एक मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

बयान में कहा गया कि आरोपी अब्दुल मोमिन मंडल (32) को रविवार रात रानीनगर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: भारतीय सेना ने इस साल घाटी में रियाज नायकू और सैफुल्ला समेत 200 आतंकियों को किया ढेर.

इसमें कहा गया, ‘‘आरोपी मुर्शिदाबाद जिले में एक मदरसे में शिक्षक के रूप में काम कर रहा था और वह अलकायदा के सदस्यों द्वारा की गई साजिश रचने संबंधी सिलसिलेवार बैठकों में शामिल था। वह संगठन के लिए नए सदस्यों की भर्ती की भी कोशिश कर रहा था।’’

अलकायदा से संबंधों के आरोप में एनआईए सितंबर से लेकर अब तक पश्चिम बंगाल और केरल से 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\