देश की खबरें | मायापुरी में औद्योगिक प्रदूषण के आरोपों से संबंधित याचिका पर एनजीटी ने डीपीसीसी से रिपोर्ट मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने यहां मायापुरी और बवाना में औद्योगिक प्रदूषण के आरोपों से संबंधित याचिका पर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डीपीसीसी) से रिपोर्ट मांगी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने यहां मायापुरी और बवाना में औद्योगिक प्रदूषण के आरोपों से संबंधित याचिका पर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डीपीसीसी) से रिपोर्ट मांगी है।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने डीपीसीसी को दो महीने के अंदर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़े | Nikita Tomar Murder Case: कॉलेज की छात्रा को गोली मारने वाले आरोपी तौसिफ ने कबूला अपना जुर्म, कहा- उसकी शादी और कहीं होने वाली थी इसलिए मारी गोली- रिपोर्ट.

अधिकरण ने दिल्ली के निवासी वरुण की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया है। याचिका में मांग की गई है कि दिल्ली के मायापुरी, बवाना और आसपास के अन्य इलाकों में औद्योगिक इकाइयों को औद्योगिक प्रदूषण से संबंधित निर्देशों का पालन करने के लिये कहा जाए।

अधिकरण ने डीपीसीसी से इस बारे में रिपोर्ट मांगी थी। डीपीसीसी की रिपोर्ट के अनुसार नियमों का उल्लंघन करती पाई गईं सात इकाईयों के खिलाफ सुधारात्मक कार्रवाई की गई है और उन्हें मुआवजा देने के लिये भी कहा गया है।

यह भी पढ़े | गुजराती फिल्म स्टार और पूर्व भाजपा विधायक नरेश कनोडिया का कोरोना से निधन.

याचिकाकर्ता ने डीपीसीसी के जवाब के खिलाफ अब कहा है कि उसने सूचना का अधिकार कानून के तहत जानकारी मांगी थी, जिसमें पता चला कि अभी तक कार्रवाई नहीं की गई।

पीठ ने कहा, ''उपरोक्त दलीलों को मद्देनजर रखते हुए डीपीसीसी ई-मेल के जरिये दो महीने के अंदर अपना जवाब दाखिल करे।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\