देश की खबरें | एनजीटी ने रेलवे शेड से इंजन ऑयल की निकासी को लेकर नोटिस जारी किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने तुगलकाबाद में एक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव शेड से अनुपचारित ‘इंजन ऑयल’ के प्रवाह को लेकर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और दो अन्य एजेंसियों के प्राधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं।

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने तुगलकाबाद में एक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव शेड से अनुपचारित ‘इंजन ऑयल’ के प्रवाह को लेकर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और दो अन्य एजेंसियों के प्राधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं।

उसने भारतीय रेलवे को मामले में एक नयी रिपोर्ट भी दाखिल करने को कहा है।

एनजीटी मोहन कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियल इलाके में बह रहे एक नाले में शेड से निकला तेल बहाए जाने और नाले का पानी दक्षिणपूर्वी दिल्ली में आगरा नहर में गिरने के मामले पर सुनवाई कर रहा है।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य ए. सेंथिल वेल की पीठ ने कहा कि अधिकरण ने इस साल अप्रैल में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को मामले पर गौर करने तथा एक कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था।

भारतीय रेलवे द्वारा 29 सितंबर को प्रकाशित एक रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए पीठ ने कहा कि संबंधित प्राधिकारियों ने मुद्दों के बारे में ‘‘पूर्ण विवरण’’ मुहैया नहीं कराया। इन मुद्दों में अपशिष्ट जल के प्रवाह की मात्रा, जल गुणवत्ता विश्लेषण और ऐसे तेल के शोधन के लिए उपलब्ध अपशिष्ट उपचार सुविधाएं शामिल हैं।

पीठ ने चार दिसंबर को अपने आदेश में कहा, ‘‘अत: रेलवे को उपरोक्त पहलुओं पर एक नयी रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया जाता है।’’

मामले में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के सदस्य सचिव, नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) आयुक्त को भी पक्षकार बनाया गया है।

एनजीटी ने कहा, ‘‘उपरोक्त प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए जाए जो आठ सप्ताह के भीतर अपना जवाब/रिपोर्ट दाखिल करेंगे।’’

मामले पर अगली सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तारीख तय की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\