एजेंसी न्यूज

BJP On Rahul Gandhi: बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान झूठी

हिन्दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘‘मोहब्बत की दुकान’’ को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि दुकान केवल "झूठ" की है ।

BJP On Rahul Gandhi: बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान झूठी
राहुल गांधी (Photo Credits ANI)

लखनऊ, नौ जून: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘‘मोहब्बत की दुकान’’ को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि दुकान केवल "झूठ" की हैखन्ना ने बृहस्पतिवार को यहां कहा, “राहुल (गांधी) जी जो कुछ भी विदेशी धरती पर बोल रहे हैं, मुझे लगता है कि इससे ज्यादा गंदा, बुरा और गलत कुछ भी नहीं हो सकता जब हम (भाजपा) विपक्ष में थे, और अटल बिहारी वाजपेयी हमारे नेता थे, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने अटल जी को एक प्रतिनिधिमंडल में विदेश भेजा था उस समय, अटल जी ने विदेशी धरती पर सरकार की प्रशंसा की थी राहुल गांधी की "मोहब्बत की दुकान" संबंधी टिप्पणी पर खन्ना ने कहा, "उनकी एक दुकान है, जो केवल झूठ की है. यह भी पढ़े: Rahul Gandhi in US: अमेरिका में बोले राहुल गांधी, 'शायद मैं पहला शख्स हूं जिसे अवमानना के लिए इतनी बड़ी सजा मिली'

उन्होंने यह भी कहा कि अगर हम विदेशी धरती पर प्रधानमंत्री के खिलाफ बोल रहे हैं तो हम देश के खिलाफ बोल रहे हैं खन्‍ना ने कहा, "उन्होंने अपनी बुद्धि का परिचय दिया है देश ने उन्हें कर दिया है तब दुनिया ('विदेश') उन्हें कैसे स्वीकार कर सकती हैउन्होंने यह भी कहा कि राजग सरकार ने "दासता" के कई संकेतों को हटा दिया है, और गरीबों के लिए योजनाएं गरीब लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं वर्ष 2004 से 2009 तक होशियारपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के सदस्य रहे खन्ना ने यह भी दावा किया कि भाजपा सरकार पहली सरकार है, जो अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर लोगों के बीच जा रही है उन्होंने कहा, ‘‘और लोगों को विश्वास है कि भाजपा जो भी वादा करती है उसे पूरा करती है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2023 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).