विदेश की खबरें | न्यूजीलैंड को मिली कोरोना वायरस से छुटकारा पाने में सफलता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड में आखिरी नया मामला 17 दिन पहले सामने आया था और फरवरी के बाद से, सोमवार को पहली बार ऐसा मौका आया जब सभी मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं और अब देश में कोई संक्रमित व्यक्ति नहीं बचा है ।

न्यूजीलैंड में आखिरी नया मामला 17 दिन पहले सामने आया था और फरवरी के बाद से, सोमवार को पहली बार ऐसा मौका आया जब सभी मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं और अब देश में कोई संक्रमित व्यक्ति नहीं बचा है ।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने आगाह किया है कि देश में विदेशों से नये मामले सामने आ सकते हैं जिसने कुछ रियायतों के साथ अपने नागरिकों और निवासियों को छोड़कर अन्य सभी के लिए अपनी सीमाएं बंद कर दी हैं।

यह भी पढ़े | इंग्लैंड में लोगों के लिए 15 जून से खुलेंगे पूजा स्थल, नए दिशानिर्देश किए गए जारी.

स्वास्थ्य महानिदेशक एशले ब्लूमफील्ड ने कहा कि यह सुखद खबर है।

ब्लूमफील्ड ने कहा, “28 फरवरी के बाद से पहली बार संक्रमण का कोई मामला नहीं होना हमारी यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है लेकिन जैसा कि हमने पहले कहा था कि कोविड-19 के खिलाफ जारी निगरानी आवश्यक बनी रहेगी।”

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने 2020 के दौरान दुनिया में सबसे ज्यादा महंगाई देखी: स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान.

विशेषज्ञों ने कहा कि 50 लाख की आबादी वाले इस देश को बीमारी का सफाया करने में कई कारकों ने मदद दी। दक्षिण प्रशांत में इसके एकांत में स्थित होने से इसे अन्य देशों में वायरस के प्रसार को देखने-समझने का पर्याप्त समय मिला और प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने न्यूजीलैंड में प्रकोप की शुरुआत में ही सख्त लॉकडाउन लगा कर निर्णायक फैसला किया।

न्यूजीलैंड में महज 1,500 के आस-पास लोग संक्रमित हुए जिनमें से 22 की मौत हो गई।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\