खेल की खबरें | फिलिप्स के शतक से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 78 रन से हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. फिलिप्स ने 74 गेंद में छह चौकों और सात छक्कों से 74 गेंद में नाबाद 106 रन की पारी खेलकर चैंपियन्स ट्रॉफी की अपनी पुख्ता तैयारियों का नजारा पेश किया। उनकी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 330 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
फिलिप्स ने 74 गेंद में छह चौकों और सात छक्कों से 74 गेंद में नाबाद 106 रन की पारी खेलकर चैंपियन्स ट्रॉफी की अपनी पुख्ता तैयारियों का नजारा पेश किया। उनकी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 330 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
डेरिल मिचेल (81) और केन विलियमसन (58) ने भी न्यूजीलैंड के लिए अर्धशतक जड़े।
पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने तीन विकेट चटकाए लेकिन उन्होंने 10 ओवर में 88 रन लुटाए। अबरार अहमद ने 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 47.5 ओवर में 252 रन पर सिमट गई।
न्यूजीलैंड की तरफ से मिचेल सेंटनर ने 41 जबकि मैट हेनरी ने 53 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए।
बीमार होने के कारण सात महीने से अधिक समय में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज फखर जमां 69 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 84 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। उनके अलावा सलमान आगा (40) और तैयब ताहिर (30) ही कुछ देर टिककर खेल पाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2025 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

