देश की खबरें | अफगान नागरिकों के लिए नया वीजा ‘मॉड्यूल’, छह श्रेणियों में कर सकते हैं आवेदन : विदेश मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि अफगान नागरिकों के लिए एक ‘‘नया वीजा मॉड्यूल’’ लागू किया गया है जिसके तहत वह छह श्रेणियों में भारतीय वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नयी दिल्ली, 29 मई विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि अफगान नागरिकों के लिए एक ‘‘नया वीजा मॉड्यूल’’ लागू किया गया है जिसके तहत वह छह श्रेणियों में भारतीय वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां एक प्रश्न के उत्तर में संवाददाताओं को बताया कि ये श्रेणियां हैं- मेडिकल वीजा, मेडिकल अटेंडेंट वीजा, बिजनेस वीजा, प्रवेश वीजा, छात्र वीजा और संयुक्त राष्ट्र राजनयिक वीजा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास अफगान नागरिकों के लिए एक नया ‘मॉड्यूल’ है। मुझे लगता है कि इसे पिछले महीने ही लागू किया गया।’’

जायसवाल ने कहा कि पुराने वीजा ‘मॉड्यूल’ को बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास अब अफगान नागरिकों के लिए एक नया वीजा मॉड्यूल है जो 29 अप्रैल को यानी पिछले महीने लागू हुआ।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अब सभी अफगान नागरिक इन छह श्रेणियों में भारतीय वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, "अफगान नागरिक जो पुरानी नीति के अनुसार जारी किए गए वीजा पर भारत में हैं, उन्हें अब इसे नयी नीति के अनुसार परिवर्तित कराना होगा। उन्हें यहां दिल्ली या भारत के किसी अन्य हिस्से में एफआरआरओ से संपर्क करना होगा।’’

विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि नया वीजा ‘मॉड्यूल’ भारत-अफगानिस्तान के लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करने में मदद करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स