एजेंसी न्यूज

X Update: एक्स पर नए यूजर्स से वसूली करेंगे एलन मस्क, लाइक और ट्वीट करने पर चार्ज करेंगे पैसे Be

फर्जी खातों की बढ़ती संख्या पर काबू पाने के लिए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ अब नए उपयोगकर्ताओं से कुछ भी साझा करने, किसी पोस्ट को ‘लाइक’ करने, बुकमार्क और किसी पोस्ट पर जवाब देने का विकल्प इस्तेमाल करने के लिए मामूली शुल्क लेगा.

X Update: एक्स पर नए यूजर्स से वसूली करेंगे एलन मस्क, लाइक और ट्वीट करने पर चार्ज करेंगे पैसे Be
Elon mask | Photo- ANI

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल : फर्जी खातों की बढ़ती संख्या पर काबू पाने के लिए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ अब नए उपयोगकर्ताओं से कुछ भी साझा करने, किसी पोस्ट को ‘लाइक’ करने, बुकमार्क और किसी पोस्ट पर जवाब देने का विकल्प इस्तेमाल करने के लिए मामूली शुल्क लेगा. कंपनी के अनुसार, उपयोगकर्ता अब भी मंच का नि:शुल्क इस्तेमाल और उस पर किसी अन्य खाते को ‘फॉलो’ कर सकते हैं.

मंच की वेबसाइट पर सोमवार को ‘अपग्रेड’ के बाद जानकारी दी गई कि नए खातों को पोस्ट करने, लाइक करने, बुकमार्क करने और उत्तर देने से पहले मामूली सा वार्षिक शुल्क देना होगा. कंपनी ने कहा, ‘‘इसका मकसद अवांछित ईमेल (स्पैम) कम करना और सभी को बेहतर अनुभव देना है.’’ हालांकि, नए मानदंड चुनिंदा स्थानों पर लागू किए जाएंगे या दुनियाभर में अभी यह स्पष्ट नहीं है. यह भी पढ़ें : Byju’s India CEO Arjun Mohan Resigns: बायजूस इंडिया के सीईओ अर्जुन मोहन ने दिया इस्तीफा, संस्थापक रवींद्रन फिर संभालेंगे कामकाज (View Tweet)

‘एक्स’ के मालिक एवं उद्योगपति एलन मस्क ने मंच पर लिखा, ‘‘ दुर्भाग्य से नए उपयोगकर्ता को कुछ भी लिखने के लिए मामूली सा शुल्क देना होगा, यह फर्जी खातों को रोकने का एकमात्र तरीका है...’’ मंच के इस कदम को इंटरनेट उपयोगकर्ताओं से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. कुछ ने इंटरनेट तथा एआई के दुरुपयोग को कम करने के इस कदम को स्वीकार किया है, जबकि अन्य ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन करार दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2024 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).