देश की खबरें | हैदराबाद में स्थापित नया कोविड-19 अस्पताल रोगियों की सेवा के लिए तैयार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 अस्पताल में परिवर्तित किया गया तेलंगाना आयुर्विज्ञान संस्थान (टीआईएमएस) मरीजों का इलाज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
हैदराबाद, छह जुलाई राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 अस्पताल में परिवर्तित किया गया तेलंगाना आयुर्विज्ञान संस्थान (टीआईएमएस) मरीजों का इलाज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ई राजेंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने अस्पताल में सुविधाओं के बारे में एक वीडियो भी पोस्ट किया।
मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘टीआईएमएस कोविड-19 रोगियों की सेवा के लिए तैयार है।’’
उनके अनुसार, अस्पताल की बिस्तर क्षमता 1,224 है और 1,000 बिस्तरों पर ऑक्सीजन की सुविधा प्रदान की गई है।
उन्होंने हाल ही में कहा था कि सरकार ने अस्पताल के लिए कर्मचारियों की भर्ती की है।
अस्पताल में बाह्य रोगी सेवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)