देश की खबरें | न्यू इंडिया बैंक घोटाला: फरार व्यवसायी के बेटे को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में 122 करोड़ रुपये के गबन मामले में वांछित व्यवसायी के बेटे को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 28 फरवरी मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में 122 करोड़ रुपये के गबन मामले में वांछित व्यवसायी के बेटे को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ईओडब्ल्यू ने बृहस्पतिवार को 33 वर्षीय मनोहर अरुणाचलम को गिरफ्तार किया जो फरार आरोपी उन्नतन अरुणाचलम का बेटा है।

उन्होंने बताया कि यह इस मामले में चौथी गिरफ्तारी है।

इससे पहले, ईओडब्ल्यू ने बैंक के पूर्व महाप्रबंधक हितेश मेहता और रियल एस्टेट डेवलपर धर्मेश पौन सहित तीन अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि मनोहर ने कथित रूप से अपने पिता उन्नतन अरुणाचलम उर्फ अरुण भाई की फरार होने में मदद की थी। जांच में पता चला है कि पिता के फरार होने से पहले वह उनके साथ था।

ईओडब्ल्यू अधिकारी पिछले कई दिनों से उन्नतन अरुणाचलम की तलाश कर रहे हैं और उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।

ईओडब्ल्यू के अनुसार, बैंक के पूर्व महाप्रबंधक हितेश मेहता ने कथित तौर पर सौर पैनल के व्यवसायी उन्नतन अरुणाचलम को 50 करोड़ रुपये दिए थे ।

अरुणाचलम ने कथित तौर पर इस 50 करोड़ रुपये में से 33 करोड़ रुपये दो निजी ट्रस्टों में जमा किए ताकि लाभ अर्जित किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\