विदेश की खबरें | दुबई में अगले साल दीपावली पर खुलेगा नया हिंदू मंदिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दुबई में अगले साल दीपावली के अवसर पर एक नए हिंदू मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की उम्मीद है।

दुबई, 25 जनवरी दुबई में अगले साल दीपावली के अवसर पर एक नए हिंदू मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की उम्मीद है।

मीडिया में प्रकाशित खबरों में यह जानकारी दी गई।

इस मंदिर का निर्माण जेबेल अली में स्थित गुरु नानक दरबार के पास किया जा रहा है।

यह मंदिर बुर दुबई के सउक बनियास में सिंधी गुरु दरबार मंदिर का विस्तार है।

सिंधी गुरु दरबार मंदिर संयुक्त अरब अमीरात में सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक है।

पिछले साल फरवरी में खलीज टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार 25,000 वर्ग फुट क्षेत्र में बनने वाले मंदिर की लागत लगभग साढ़े सात करोड़ दिरहम या 1,48,86,24,396 रुपये है।

सिंधी गुरु दरबार मंदिर के न्यासियों में से एक भारतीय उद्योगपति राजू श्रॉफ ने रविवार को कहा कि मंदिर का निर्माण चल रहा है और ढांचे के नीचे का हिस्सा बन चुका है।

खलीज टाइम्स के अनुसार श्रॉफ ने कहा, “अभी तक ढांचे के नीचे भूमिगत तल प्रथम और द्वितीय का काम पूरा हो चुका है। हम 2022 में दिवाली पर इसे खोलने की तैयारी कर रहे हैं।”

पिछले साल फरवरी में मंदिर का शिलान्यास किया गया था।

श्रॉफ ने कहा, “एक बार बन जाने के बाद कई चर्च, सिख गुरु नानक दरबार और एक हिंदू मंदिर एक ही स्थान पर होंगे।”

उन्होंने कहा कि मंदिर में 11 हिंदू देवता होंगे। मंदिर की वास्तुकला में अरबी झलक भी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस