देश की खबरें | ओपेन हार्ट सर्जरी पर नजर रखने की लागत कम करने के लिए नया उपकरण तैयार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिरूवनंतपुरम के प्रतिष्ठित श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं टेक्नोलोजी (एससीटीआईएमएसटी) के वैज्ञानिकों ने हथेली के आकार का एक ऐसा सस्ता रक्त प्रवाह मीटर विकसित किया है जिससे ओपेन हार्ट सर्जरी के परिणामों पर अब नजर रखना आसान और सस्ता होने की संभावना है।
तिरुवंनतपुरम, सात सितंबर तिरूवनंतपुरम के प्रतिष्ठित श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं टेक्नोलोजी (एससीटीआईएमएसटी) के वैज्ञानिकों ने हथेली के आकार का एक ऐसा सस्ता रक्त प्रवाह मीटर विकसित किया है जिससे ओपेन हार्ट सर्जरी के परिणामों पर अब नजर रखना आसान और सस्ता होने की संभावना है।
भारत फिलहाल रक्त प्रवाह दर की सटीक माप के वास्ते रक्त प्रवाह मीटर के लिए पूरी तरह आयात पर निर्भर है। रक्त प्रवाह दर ही हृदय के ऑपरेशन के नतीजे को मापने का अहम मापदंड है।
लेकिन यह बहुत महंगा है क्योंकि इस मशीन की कीमत 25 से 30 लाख रूपये है तथा भारत में केवल कुछ ही सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल ही इसे ले पाते हैं।
केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत स्वायत्त निकाय एससीटीआईएमएसटी ने हथेली के आकार का एक उपकरण विकसित किया है जो चुंबकीय प्रविधि एवं सिग्नल कंडीशनिंग तकनीक से रक्त की प्रवाह दर माप सकता है।
यह भी पढ़े | कुशीनगर: टीचर की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटा, हुई मौत.
संस्थान ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इस उपकरण में चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करने की प्रणाली, इलेक्ट्रोनिक मापन प्रणाली और निस्तारण योग्य जैव समतुल्य ट्यूब लगे होते हैं। चुंबकीय क्षेत्र के ऊपर इलेक्ट्रोड लगे होते हैं।’’
उसने कहा, ‘‘ जब इस चुंबकीय क्षेत्र के प्रभाव में ट्यूब से रक्त गुजरता है तब इलेक्ट्रोड पर वोल्टेज पैदा होता है जो रक्त प्रवाह की दर के समानुपातिक होता है। चुंबकीय प्रभाव उत्पन्न करने और वोल्टेज को पता करने की यह प्रविधि उपकरण को मापन की बेहतर सटीकता प्रदान करती है।’’
संस्थान ने पेटेंट के लिए आवेदन दिया है और उसने इस प्रौद्योगिकी पर दो वैज्ञानिक शोध पत्र प्रकाशित करवाये हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)