देश की खबरें | नयी दिल्ली पर आधारित लघु फिल्म ’अनुजा’ को ऑस्कर में नामांकित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नयी दिल्ली पर आधारित लघु फिल्म ‘‘अनुजा’’ को बृहस्पतिवार को 97वें ऑस्कर पुरस्कार में ‘लाइव एक्शन शॉर्ट’ श्रेणी में नामांकित किया गया।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी नयी दिल्ली पर आधारित लघु फिल्म ‘‘अनुजा’’ को बृहस्पतिवार को 97वें ऑस्कर पुरस्कार में ‘लाइव एक्शन शॉर्ट’ श्रेणी में नामांकित किया गया।

एडम जे ग्रेव्स और सुचित्रा मट्टई द्वारा निर्देशित ‘‘अनुजा’’ का मुकाबला, पुरस्कार समारोह में ‘‘ए लीन’’, ‘‘आई एम नॉट ए रोबोट’’, ‘‘द लास्ट रेंजर’’ और ‘‘द मैन हू कुड नॉट रिमेन साइलेंट’’ से है।

वर्ष 2025 के ऑस्कर के लिए नामांकन, जिन्हें लॉस एंजिल्स में जंगल की आग के कारण इस महीने की शुरुआत में दो बार स्थगित किया गया था, बोवेन यांग और राहेल सेनोट द्वारा घोषित किये गए हैं।

‘‘अनुजा’’ नौ वर्षीय लड़की अनुजा की कहानी है, जिसे अपनी बहन के साथ शिक्षा और फैक्टरी में काम करने में से एक का चयन करना होता है। यह एक ऐसा निर्णय है जो उन दोनों के भविष्य को आकार देगा।

फिल्म में सजदा पठान और अनन्या शानबाग मुख्य भूमिका में हैं।

इसका निर्माण सलाम बालक ट्रस्ट (एसबीटी) के सहयोग से किया गया है, जो फिल्म निर्माता मीरा नायर के परिवार द्वारा सड़क पर रहने वाले और काम करने वाले बच्चों के समर्थन में स्थापित एक गैर-लाभकारी संस्था है, साथ ही शाइन ग्लोबल और कृष्ण नाइक फिल्म्स भी इसमें शामिल हैं।

हाल में, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास इस परियोजना में कार्यकारी निर्माता के रूप में शामिल हुईं।

‘‘अनुजा’’ के अलावा, ‘‘आई एम रेडी, वार्डन’’ एक और फिल्म है जो भारत से जुड़ी हुई है।

वृत्तचित्र लघु फिल्म श्रेणी में नामांकित इस फिल्म का निर्देशन भारतीय मूल की अमेरिकी फिल्म निर्माता स्मृति मुंद्रा ने किया है।

भारत में, समीक्षकों द्वारा सराही गई पायल कपाड़िया की फिल्म ‘‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’’ को ऑस्कर में नामांकन मिलने की कई लोग उम्मीद कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पुरस्कार समारोह 2 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार