खेल की खबरें | कभी नहीं सोचा था कि फाइनल खेलूंगी: फ्रेंच ओपन फाइनलिस्ट स्वियातेक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्वियातेक ने गुरुवार को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना की क्वालीफायर नादिया पोदोरोस्का को 6-2 6-1 से शिकस्त दी। फाइनल मे उनका सामना आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन सोफिया केनिन से होगा, जो पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची है।

स्वियातेक ने गुरुवार को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना की क्वालीफायर नादिया पोदोरोस्का को 6-2 6-1 से शिकस्त दी। फाइनल मे उनका सामना आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन सोफिया केनिन से होगा, जो पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची है।

स्वियातेक 1975 के बाद शुरू हुई डब्ल्यूटीए कम्प्यूटर रैंकिंग के बाद रोलां गैरां के महिला फाइनल में पहुंचने वाली सबसे निचली रैंकिंग की खिलाड़ी बन गयी हैं। उनकी रैंकिंग 54 है। वह ओपन युग में सातवीं गैर वरीय खिलाड़ी हैं जो फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची हैं। यह उनका पहला मेजर फाइनल है।

यह भी पढ़े | SRH vs KXIP 22th IPL Match 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 69 रनों से हराया.

इस युवा खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ यह अविश्वसनीय लग रहा है। एकतरफ मुझे पता है कि मैं अच्छा टेनिस खेल सकती हूं, वहीं दूसरी तरफ यह मेरे लिए अश्चर्यचकित करने वाला है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं फाइनल खेलूंगी। यह दिलचस्प है।’’

स्वियातेक ने कहा, ‘‘ मैंने खुद पर भरोसा बरकरार रखा। यह मेरे लिये शानदार है।“

यह भी पढ़े | Rahul Tripathi के लिए Shah Rukh Khan ने बोला अपना पसंदीदा डायलॉग, ‘राहुल, नाम तो सुना होगा’.

वह इस टूर्नामेंट में अपने सभी 12 सेट जीतने में कामयाब रही है।

फाइनल के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ फाइनल में मैं ‘अंडरडॉग’ की तरह रहूंगी। मैं अपने खेल पर पूरा ध्यान दे रही हूं। मेरी कोशिश विरोधी खिलाड़ी को सर्वश्रेष्ठ टेनिस नहीं खेलने देने की होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है मैं शनिवार को भी ऐसा कर पाउंगी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\