जरुरी जानकारी | नेटवर्क18 मीडिया का तीसरी तिमाही का मुनाफा 97 प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 97 प्रतिशत घटकर 8.82 करोड़ रुपये रह गया।

नयी दिल्ली, 17 जनवरी नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 97 प्रतिशत घटकर 8.82 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में कहा कि परिचालन लागत बढ़ने और विज्ञापन राजस्व घटने से उसका मुनाफा कम हुआ है। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 306.94 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

हालांकि, कंपनी की एकीकृत परिचालन आय आलोच्य अवधि में 11.64 प्रतिशत बढ़कर 1,850.49 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह आंकड़ा 1,657.43 करोड़ रुपये था।

नेटवर्क18 मीडिया ने अपने वित्तीय विवरण की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘परिचालन के मोर्चे पर व्यापक रूप से अच्छे प्रदर्शन के बावजूद कंपनी की विज्ञापन आय लगातार नीचे आ रही है।’’

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 1,939.01 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1,337.63 करोड़ रुपये था।

नेटवर्क18 देश के सबसे बड़े मीडिया समूहों में से एक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\