एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | सरकार बनाने की अंतिम समय-सीमा से चूके नेतन्याहू, राजनीतिक भविष्य सवालों के घेरे में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल के राष्ट्रपति द्वारा नेतन्याहू को दी गई चार ह‍फ्ते की समय-सीमा समाप्त हो गई।

विदेश की खबरें | सरकार बनाने की अंतिम समय-सीमा से चूके नेतन्याहू, राजनीतिक भविष्य सवालों के घेरे में

इजराइल के राष्ट्रपति द्वारा नेतन्याहू को दी गई चार ह‍फ्ते की समय-सीमा समाप्त हो गई।

यह मामला अब वापस राष्ट्रपति रेवेन रिवलिन के पाले में आ गया है जिन्होंने मध्यरात्रि के तुरंत बाद घोषणा की कि वह संसदीय सीटें हासिल करने वाली 13 पार्टियों से बुधवार को संपर्क कर “सरकार गठन की प्रक्रिया को जारी रखने” पर चर्चा करेंगे।

रिवलिन आने वाले दिनों में नेतन्याहू के विरोधियों में से किसी एक को वैकल्पिक गठबंधन सरकार बनाने का मौका दे सकते हैं।

वह संसद से अपने सदस्यों में से किसी एक को प्रधानमंत्री के तौर पर चुनने को भी कह सकते हैं । अगर इनमें से कोई भी विकल्प काम में नहीं आता है तो देश में इस पतझड़ के मौसम में एक और चुनाव कराने की मजबूरी हो सकती है। ऐसा होता है तो यह महज दो वर्षों में पांचवी बार होगा।

इस संकट का यह मतलब नहीं है कि नेतन्याहू को तत्काल प्रधानमंत्री के पद से हटा दिया जाएगा। लेकिन उनके लंबे शासन के लिए अब गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

एपी नेहा मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2021 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).