देश की खबरें | नेताजी के पोते ने प्राधनमंत्री से कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के नाम पर फिर से विचार करने को कहा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 29 सितंबर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते और भाजपा नेता चंद्र कुमार बोस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नाम भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने के प्रस्ताव पर फिर से विचार करें ।

बोस ने ट्वीट किया, ‘‘ यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अपमान होगा अगर कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नाम उनके नाम पर रखा गया, क्योंकि भारत की आजादी के बाद केपीटी के तहत डॉक का नाम नेताजी के नाम पर रखा गया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी खुद शर्मिंदगी महसूस करते। हम प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से इस प्रस्ताव को वापस लेने का अनुरोध करते हैं। ’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा अधिकारियों के साथ पहुंचे बिहार, तैयारियों का लेंगे जायजा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी में कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के 150 साल होने के समारोह में घोषणा की थी कि इसका नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर होगा।

देश के पहले उद्योग और आपूर्ति मंत्री मुखर्जी हिंदू महासभा के नेता और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे।

यह भी पढ़े | Manish Sisodia Tests Negative For COVID-19: मनीष सिसोदिया की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, अस्पताल से छुट्टी मिली.

बोस ने प्रधानमंत्री और पार्टी के शीर्ष नेताओं अमित शाह और जेपी नड्डा को इस महीने की शुरुआत में पत्र लिखकर कुछ मुद्दे उठाए थे और चिंताएं व्यक्त की थी । बोस के मुताबिक 2021 के विधानसभा चुनावों के पहले इन मुद्दों का समाधान होना चाहिए ।

वह भाजपा उम्मीदवार के तौर पर कोलकाता दक्षिण सीट से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)